Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की आयुषी शर्मा ने 95.6प्रतिशत अंक झटके, सीबीएसई जमा दो का शत प्रतिशत रहा रिज़ल्ट
    सिरमौर

    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की आयुषी शर्मा ने 95.6प्रतिशत अंक झटके, सीबीएसई जमा दो का शत प्रतिशत रहा रिज़ल्ट

    By Himachal VartaMay 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :-  अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने बारहवीं कक्षा के सत्र 2025-26 के  केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वार्षिक परीक्षा परिणामों के विभिन्न  संकायों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी  रखते हुए शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है।

    कला संकाय में आयुषी दत्त शर्मा ने 95.6% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्ररण्या सैनी 93.6%  , रित्विक – 93.2% अंकों  के  साथ क्रमश: द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अंशज ने 88.8% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इसके अतिरिक्त शौर्य आदित्य सिंह ठाकुर ने 87.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान, तथा स्पर्श ने 86.6% अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने विषय वार उच्च अंकों को प्राप्त किया।
    भूगोल -99 .शारीरिक शिक्षा -99 .
    इतिहास तथा राजनैतिक शास्त्र -98
    अर्थ शास्त्र तथा मनोविज्ञान –  97

    विद्यालय के कुल 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें सभी ने परीक्षा को अच्छे अंकों  से उत्तीर्ण  किया है। जिसमें कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण नही हुआ

    विद्यालय की निदेशक देविंदर साहनी ने कहा कि अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय अभी अपने प्रारम्भिक चरण में है, यह परीक्षा परिणाम विद्यालय को और ऊंचाईयों पर ले जाने के प्रेरित करेगा।  विद्यालय की निदेशक देविंदर साहनी ने अभिभावकों व छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्नी पी  जोस ने कहा कि विद्यालय का कार्य केवल शिक्षा ही  नही बल्कि एक अनुशासित व सभ्य व्यक्तित्व का निर्माण करना है जिससे विद्यार्थी समाज में जाकर आदर्श स्थापित कर सकें।

    विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन व महासचिव सचिन जैन ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम अध्यापकों , छात्रों तथा उनके अभिभावकों के समग्र प्रयास का प्रतिफल है। विद्यालय प्रबंधन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कमान करते हुए सभी को शुभकामनाएं देता है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.