Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सैनवाला स्कूल के छात्रों ने विप्रो अर्थियन अवार्ड में प्रदेश में पाया पहला स्थान
    सिरमौर

    सैनवाला स्कूल के छात्रों ने विप्रो अर्थियन अवार्ड में प्रदेश में पाया पहला स्थान

    By Himachal VartaMay 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला के छात्रों ने इको फाउंडेशन द्वारा आयोजित विप्रो अर्थियन अवार्ड वितरण समारोह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह समारोह 9 मई, 2025 को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के भव्य सभागार में आयोजित किया गया था।

    बारहवीं कक्षा के छात्र पीयूष चौहान ने ‘सस्टेनेबिलिटी एंड वेस्ट मैनेजमेंट – भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यालय’ थीम पर आधारित अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए पीयूष को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पीयूष की रिपोर्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय को पहचान दिलाई।

    विद्यालय के छात्र रिहान ने कविता लेखन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान शिक्षिका अंजना शर्मा के मार्गदर्शन में पीयूष चौहान, रिहान, लवीषा, अवशिका और आदित्य की टीम ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य अयूब खान ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से सैनवाला स्कूल के छात्रों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यालयों में अपनी जगह बना रही है।

    इस अवसर पर शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य अयूब खान, विज्ञान शिक्षिका अंजना शर्मा और छात्र पीयूष चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन और शिमला, विश्वविद्यालय के उपकुलपति खौसला, विप्रो अर्थियन कार्यक्रम के समन्वयक श्रेय गुप्ता और आशीष ने भी छात्रों को बधाई दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.