Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»समय पर चिकित्सा नही मिलने से राजगढ़ में दो की मौत, एम्बुलेंस सड़क को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
    सिरमौर

    समय पर चिकित्सा नही मिलने से राजगढ़ में दो की मौत, एम्बुलेंस सड़क को लेकर एसडीएम को ज्ञापन

    By Himachal VartaMay 14, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)(एसपी जैरथ):- राजगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 के निवासियों ने मंगलवार को एसडीएम राजगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में डीएवी स्कूल तक एम्बुलेंस रोड के निर्माण की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने किया।

    वार्ड निवासी विमला देवी ने बताया कि उनके पति को हार्ट अटैक आया था। सड़क की सुविधा न होने के कारण उन्हें समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उनकी मृत्यु हो गई। इसी वार्ड की निर्मला गाजटा ने बताया कि उनके पति किडनी रोग से पीड़ित थे और उन्हें कुर्सी पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। दुर्भाग्यवश, उन्हें भी समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई और उनकी भी मौत हो गई।

    वार्ड की अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें भारी सामान स्वयं उठाकर ले जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस रोड के निर्माण से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी और आपातकालीन परिस्थितियों में जानें बचाई जा सकेंगी।

    एसडीएम राजगढ़ ने प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन प्राप्त कर उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.