Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सुक्खू सरकार स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है : मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    सुक्खू सरकार स्कूली बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है : मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaMay 15, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ): – सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है । मेलाराम शर्मा ने बताया कि हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने रेणुका चुनाव क्षेत्र के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार में मात्र 38 लाख रुपए की लागत से आधे अधूरे निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण किया जबकि इस भवन के लिए पिछली भाजपा सरकार द्वारा 2 करोड़ 36 लाख 48 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी। उन्होंने सुक्खू सरकार और विधानसभा उपाध्यक्ष से पूछा कि वह जनता को बताऐं कि इस भवन के निर्माण के लिए स्वीकृत  2 करोड रुपए की बकाया धनराशि कहां गई। मेलाराम शर्मा ने बताया विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने 15 और 16 मार्च, 2020 को  विधानसभा में प्रश्न उठाने के बाद स्वयं विभिन्न समाचार पत्रों में बयान जारी करके खबरें छपाई थी कि नौहराधार स्कूल के विज्ञान प्रयोगशाला भवन के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने  2 करोड़ 36 लाख 48 की धनराशि स्वीकृत की है परंतु अब मात्र 38 लख रुपए की लागत वाले आधे अधूरे भवन का लोकार्पण करके उन्होंने इस पाठशाला के छात्रों के साथ बड़ा मजाक क्यों किया है। उन्होंने कहा कि यदि इस पिछड़े इलाके में इसी तरह के आधे अधूरे विज्ञान भवन बनेंगे तो यहां के छात्रों के भविष्य का क्या होगा । उन्होंने  ट्रांसगिरी क्षेत्र के उन विद्यार्थियों के साथ इस आधे अधूरे भवन के लोकार्पण को सरासर मजाक बताया है और विज्ञान पढ़ने वाले छात्रों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। इसके लिए इस क्षेत्र के विद्यार्थी और अभिभावक उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.