Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली
    सिरमौर

    भांबी भनोत स्कूल की सुरक्षा दीवार तूफान से गिरी, बड़ी अनहोनी टली

    By Himachal VartaMay 22, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिले में बुधवार शाम को आई तेज मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। नाहन क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला भाबी भनोत में प्राकृतिक कहर के कारण स्कूल की सुरक्षा दीवार पूरी तरह से ढह गई। यह हादसा दोपहर करीब चार से पांच बजे के बीच हुआ, जब मौसम अचानक खराब हो गया। स्कूल के प्रभारी शिक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि भाबी भनोत स्कूल की करीब 60 से 70 मीटर लंबी और 9 फुट ऊंची सुरक्षा दीवार पूरी तरह से गिर गई। सौभाग्य से उस समय स्कूल में कोई छात्र या छात्रा मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ।

    गिरती दीवार के साथ लगे फलदार वृक्ष भी टूट गए हैं और स्कूल परिसर में बने किचन गार्डन को भी तूफान से भारी नुकसान पहुंचा है। शिक्षक ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी विभाग को भेज दी गई है ताकि आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू हो सके।

    इसी के साथ-साथ नाहन क्षेत्र के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला की चारदीवारी भी तूफान में टूट गई है। दोनों स्कूलों में हुई क्षति से साफ है कि सिरमौर में आए इस अचानक तूफान ने शैक्षणिक संस्थानों को भी नहीं बख्शा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.