नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- बिक्रम बाग़ तथा देवनी पंचायत में आम के बगीचों में लगे फलों में से लगभग अस्सी प्रतिशत फसल पिछले तीन दिनों से लगातार चल रहे आंधी-तूफान से तबाह हो चुकी है।देवनी पंचायत के कौंथरों , ढेला, खदरी तथा लालपिपल तथा बिक्रम बाग़ पंचायत के बेला,पिपलवाला,आकांवाला,डाढूवाला तथा सिम्बलवाला में इस तूफान ने भारी तबाही मचाई है।देवनी पंचायत के संजीव राणा,अनीश सैनी, सतीश कुमार, प्रवीण शर्मा, अरूण कौशल, सुमेर चन्द, हृदय राम, बिक्रम बाग़ पंचायत के सतपाल शर्मा,पवन कुमार, कपिल नेगी, मोहम्मद हनीफ, डॉ अशोक कुमार, मुश्ताक अहमद,, संजीव कुमार,मोहन लाल, ललित कुमार, अनूप सिंह,लाविन्द्र सिंह,अनुज कुमार, रणबीर सिंह आदि के बगीचों में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है वहीं बिक्रम बाग़ के मुख्य बाग़ में भी काफी फसल तबाह हुईं हैं।बेले में मुस्ताक अहमद के बगीचे में लदा हुआ लीची तथा डाढु वाला में मोहन लाल के बगीचे में लदा हुआ कटहल का पेड़ जड़ से उखड़ गया है। बागवानों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Wednesday, September 30
