Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंडर-14 योग ओलंपिक में कोटड़ी व्यास स्कूल दोनों वर्गों में बना विजेता
    सिरमौर

    अंडर-14 योग ओलंपिक में कोटड़ी व्यास स्कूल दोनों वर्गों में बना विजेता

    By Himachal VartaMay 26, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला स्तरीय अंडर-14 ब्वायज एंड गर्ल्स योग ओलंपियाड प्रतियोगिता 24 और 25 मई को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानगढ़ में आयोजित हुई। इस आयोजन में जिले भर से प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और एडीपीओ बीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  ‌

    प्रतियोगिता में माजरा ब्लॉक के कोटड़ी व्यास स्कूल ने दोनों वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। ब्वायज वर्ग में नाहन और राजगढ़ ब्लॉक ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गर्ल्स वर्ग में राजगढ़ ब्लॉक को दूसरा और नारग ब्लॉक को तीसरा स्थान मिला। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

    कोटड़ी व्यास स्कूल के कोच और शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि ब्वायज टीम में कप्तान हर्ष, शौर्य, शिवम और शिवानंद ने बढ़िया प्रदर्शन किया। वहीं गर्ल्स टीम में कंचन, खुशबू, गायत्री और सोनाक्षी ने अपने हुनर से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने बताया कि बीते 4-5 वर्षों से कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ी जिला स्तर पर लगातार श्रेष्ठता सिद्ध कर रहे हैं।

    स्कूल के प्रिंसिपल रघुबीर तोमर, प्रवक्ता चतर चौहान, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह और पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने कोच और सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। पूरे स्टाफ ने मिलकर इस सफलता को स्कूल की टीम भावना और सतत प्रयासों का परिणाम बताया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.