Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशीले कैप्सूल रखने पर 10 साल की सजा व पांवटा के व्यक्ति को भी 5 साल का कठोर कारावास
    सिरमौर

    नशीले कैप्सूल रखने पर 10 साल की सजा व पांवटा के व्यक्ति को भी 5 साल का कठोर कारावास

    By Himachal VartaMay 27, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने के दोषी हरियाणा निवासी सद्दाम पुत्र मोहम्मद हसन को 10 वर्ष का कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में उसे दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

    7 सितंबर 2023 को पुलिस टीम शंभूवाला, बोलियो, कटासन क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। कटासन देवी के पास तीव्र मोड़ पर लगाए गए नाके पर एक बाइक सवार बिना हेलमेट के आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ा गया और जांच में उसके बैग से तीन डिब्बों में कुल 576 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 27 गवाह पेश किए, जिनके बयानों के आधार पर अदालत ने दोष सिद्ध करते हुए सजा सुनाई।

    एक अन्य मामले में अदालत ने पांवटा साहिब निवासी प्रमोद कुमार पुत्र ब्रह्मानंद को 5 वर्ष के कठोर कारावास और ₹25,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी चंपा सुरील के अनुसार, 3 फरवरी 2020 को पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रमोद कुमार अवैध रूप से नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है। उसके घर पर छापेमारी में ड्रेसिंग टेबल की दराज से 504 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए थे। इस मामले में 17 गवाहों के आधार पर दोष साबित हुआ।

    दोनों मामलों में अदालत ने यह स्पष्ट किया कि समाज में नशे के फैलते दायरे को देखते हुए ऐसे मामलों में कठोरता आवश्यक है। यह सजा भविष्य में दूसरों के लिए चेतावनी का कार्य करेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.