नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की जानी-मानी हस्ती पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा कार्य समिति सदस्य सहीराम चौहान पिछले कुछ महीने से अस्वस्थ चल रहे थे जिस कारण उनका अचानक निधन हो गया है उनके निधन होने का समाचार मिलते ही महल क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ रही है रावत ने बताया कि सहीराम चौहान महल क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे जिला सिरमौर के कद्दावर नेता थे इसलिए उनकी क्षतिपूर्ति कभी भी पूर्ण नहीं की जा सकती सहीराम चौहान बिछड़े एवं गरीब लोगों की हर संभव सहायता करते थे उनके निधन पर जिला सिरमौर के नेता एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विधायक रीना कश्यप पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल रेणुका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप सिंह तोमर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान भाजपा जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत भाजपा जिला सचिव भागीरथ ठाकुर भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रणबीर ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संगडाह बलवीर सिंह ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नोहराधार भरत भूषण भाजपा मंडल अध्यक्ष ददाहु राजेंद्र ठाकुर आदि हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहीराम चौहान के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है इन सभी नेताओं ने कहा है कि भगवान स्वर्गीय सहीराम चौहान को अपने चरणों में स्थान देकर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा भगवान इस दुख की घड़ी में उनके संपूर्ण परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे इस दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं
Breakng
- पुलिस लाइन नाहन में 10.60 करोड़ के रेजिडेंस ब्लॉकों का सोलंकी ने किया शिलान्यास
- नाहन चौगान में खालसा फुटबॉल कप संपन्न, चंडीगढ़ बना विजेता
- नशीले कैप्सूल रखने पर 10 साल की सजा व पांवटा के व्यक्ति को भी 5 साल का कठोर कारावास
- सहीराम के निधन पर जिला सिरमौर में शोक की लहर : प्रताप सिंह रावत
- मिशन सिंदूर की सफलता पर मातृशक्ति ने निकाली सम्मान रैली
- नाहन फाउंड्री को फिर से शुरू करने के समिति कर रही प्रयास
Tuesday, May 27