Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एनडीपीएस मामले में दोषी को 15 साल की कैद और डेढ़ लाख जुर्माना सुनाया
    सिरमौर

    एनडीपीएस मामले में दोषी को 15 साल की कैद और डेढ़ लाख जुर्माना सुनाया

    By Himachal VartaMay 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल की अदालत ने आज एक महत्वपूर्ण फैसले में एनडीपीएस (स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ) अधिनियम के तहत एक दोषी व्यक्ति को 15 वर्ष का कठोर कारावास और 1.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

    जिला न्यायवादी चम्पा सुरील ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल रखने से संबंधित था, जिसमें कमरऊ तहसील के टिम्बी गांव के निवासी अनिल कुमार पुत्र काली राम को अदालत ने दोषी पाया है। अनिल कुमार को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 (सी) के तहत यह सजा सुनाई गई है।

    अदालत ने अपने फैसले में दोषी अनिल कुमार पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसे उसे भरना होगा। यदि वह जुर्माना भरने में विफल रहता है, तो उसे 2 वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

    जिला न्यायवादी चम्पा सुरील ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई, 2022 को पुलिस टीम पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। लगभग 2 बजकर 15 मिनट पर जब पुलिस टीम सतौन पहुंची, तो हेड कांस्टेबल राकेश को एक गुप्त सूचना मिली कि अनिल कुमार प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट व क्लोरफ्रूइरामाइन मैलेट युक्त कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल है।

    इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अनिल कुमार के घर पर छापा मारा, जहाँ वह मौजूद पाया गया। तलाशी के दौरान, पुलिस ने उसके बेडरूम में बिस्तर के पास रखे एक काले पिट्ठू बैग से कोडीन फॉस्फेट और क्लोरफ्रूइरामाइन मैलेट कफ सिरप की 91 बोतलें बरामद कीं।

    पुलिस ने तुरंत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच के दौरान 20 गवाहों से पूछताछ की गई और पर्याप्त साक्ष्यों के साथ अदालत में चालान पेश किया गया। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत किए गए सबूतों के आधार पर अनिल कुमार को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.