Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खनन विभाग ने दबिश देकर पकड़ा अवैध खनन, पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका, चोर रास्तों पर भी होगी ट्रेंचिंग
    सिरमौर

    खनन विभाग ने दबिश देकर पकड़ा अवैध खनन, पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका, चोर रास्तों पर भी होगी ट्रेंचिंग

    By Himachal VartaMay 28, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब उपमंडल में खनन विभाग ने यमुना नदी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। उत्तराखंड नंबर का यह ट्रैक्टर निर्माणाधीन भंगाणी पुल के समीप खनन कार्य में संलिप्त पाया गया। मौके पर परमिशन न होने के कारण इसे जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया।

    सहायक खनिज निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम के साथ यमुना नदी किनारे भंगाणी गांव में औचक निरीक्षण किया गया। वहां ट्रैक्टर (UK 07 FH 7241) को अवैध रूप से कच्चा खनिज भरते हुए पकड़ा गया, जो ढकरानी स्थित क्रैशर की ओर ले जाया जा रहा था। ट्रैक्टर के पास कोई वैध खनन अनुमति नहीं पाई गई।

    ट्रैक्टर द्वारा पुल के निकट खनन किए जाने से नवनिर्मित पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अब्दुल कादिर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जिला खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा के निर्देश पर खनन निरीक्षक ने खनिज चोरी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे चोर रास्तों को बंद करवा दिया है। साथ ही इन रास्तों पर ट्रेंच खुदवाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.