Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तीन दिवसीय कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
    सिरमौर

    तीन दिवसीय कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

    By Himachal VartaMay 29, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- त्रिलोकपुर स्थित यात्रि निवास में तीन दिवसीय कर्मकाण्ड एवं ज्योतिष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ। यह कार्यशाला 26 मई से 28 मई तक हि.प्र. संस्कृत अकादमी के सौजन्य से आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ डॉ. ओम प्रकाश राही के करकमलों द्वारा हुआ।
    कार्यशाला के पहले दिन संयोजक लायक राम शास्त्री  ने समय की सबसे सूक्ष्म इकाई ‘त्रुटि’ से लेकर ‘कल्प’ पर्यन्त कालगणना की विस्तृत जानकारी दी। दूसरे दिन डॉ. राधेश्याम जी ने समय शुद्धि विषय पर गहन प्रशिक्षण दिया।
    तीसरे दिन प्रातःकालीन सत्र में वेदाचार्य डॉ. सन्नी कुमार ने वेदों की ऋचाओं और सस्वर “आनो भद्राः” सूक्त का अभ्यास करवाया। साथ ही कर्मकाण्ड की विधियों का विस्तृत ज्ञान भी प्रदान किया। इसके अतिरिक्त डॉ. सोम दत्त  ने षोडश संस्कारों की महत्ता और उनके विधिक पक्ष पर प्रकाश डाला।
    समापन अवसर पर महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 दयानन्द भारती  मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गिरिराज  ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत विद्यालय फागलो के प्राचार्य  मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर एसएमसी प्रधान अनिता सिंह, जगदीश कुमार व  नरेन्द्र  तथा स्थानीय विद्यालय की शास्त्री  दीपिका  सहित कई विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम संयोजन में लायक राम भारद्वाज की विशेष भूमिका रही
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कारगिल विजय दिवस पर देश के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    • 27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित उपायुक्त ने सभी को दिलाई शपथ
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.