Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
    सिरमौर

    टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल

    By Himachal VartaJune 1, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कोरग से डिमाइना की ओर जा रहा बजरी से लदा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर लगभग सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।

    इस हृदयविदारक घटना में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान 40 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र नैन सिंह के रूप में हुई है, जो गांव पंजाह, पंचायत बडोल, संगड़ाह का निवासी था।

    दुखद बात यह है कि सुरेश कुमार ही टिप्पर का मालिक भी था। हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, टिप्पर जब डिमाइना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा।

    दुर्घटना के समय टिप्पर में चालक सुरेश कुमार के अलावा एक अन्य व्यक्ति, 38 वर्षीय सुरेश पुत्र शोभा राम, जो कि गांव पंजाह, पंचायत बडोल का ही रहने वाला है, सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

    कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही चालक सुरेश कुमार ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश पुत्र शोभा राम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।

    डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने इस दुखद खहादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक सुरेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा   गया है, जिसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए व्यक्ति का प्रशिक्षित होना आवश्यक – दीपक राठौर
    • मेडिकल अधिकारियों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.