Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
    सिरमौर

    केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया

    By Himachal VartaJune 1, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को काला अंब में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के 100 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल का उद्घाटन किया। 30 बिस्तरों वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों श्रमिकों को अब चिकित्सा सेवाएं अपने ही जिले में उपलब्ध होंगी।

    मंत्री मांडविया ने बताया कि इस अस्पताल से करीब एक लाख लोग सीधे लाभान्वित होंगे। यह अस्पताल उन चार लाख दस हजार से अधिक बीमित मजदूरों और कर्मचारियों की सेवा करेगा जो सिरमौर जिले में ईएसआईसी योजना के अंतर्गत आते हैं। यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को अन्य शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

    मांडविया ने बताया कि अस्पताल को आने वाले समय में 100 बिस्तरों तक विस्तारित करने की योजना है। इस अस्पताल की मंजूरी वर्ष 2019 में मिली थी और निर्माण कार्य 28 मार्च 2022 को शुरू हुआ था। यह अस्पताल कुल 16,293.30 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

    इस अवसर पर बीमा आयुक्त, नियोक्ता संघ, कर्मचारी संघ और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि अस्पताल की स्थापना औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को उनके कार्यस्थल के पास ही सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल श्रमिकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि उनकी उत्पादकता और जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.