Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
    सिरमौर

    केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक

    By Himachal VartaJune 1, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर  धौलाकुआं , कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के संयुक्त तत्वाधान में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब , नाहन , संगड़ाह , शिलाई और पच्छाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों किशनपुरा , कुण्डियों , बेहरवाला , पातलियों , उत्तमवाला , पालियों , बर्मा पापड़ी , शिरत सिवली , धगेड़ा , रामा धौन , मझुटली , रेडली , भौन , मानपुर देवड़ा , खारा , सिंघपुरा और मानल में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें बड़ी संख्या में किसानो ने भाग लिया।
    कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ पंकज मित्तल ने बताया कि केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के अधिकारी खरीफ मौसम में अपनाई जाने वाली उन्नत कृषि विधियों के बारे में किसानों  के साथ संवाद के दौरान उनकी समस्याओं के बारे में भी परिचर्चा कर रहे हैं। यह एक महत्तवाकांक्षी पहल है , जिसका उद्देश्य कृषि की टिकाऊ , आधुनिक और किसानो की आय को बढ़ाना है। यह अभियान विकसित भारत- 2047  का हिस्सा है जिसके अंतर्गत किसानो को नवीनतम तकनीकों ,  प्राकर्तिक खेती और किसान हितैषी कृषि सम्बंधित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता शिविरों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि विधियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
    जिससे न केवल कृषि क्षेत्र में समग्र विकास और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सकेगी बल्कि जलवायु परिवर्तन और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों का भी सफलतापूर्वक सामना किया जा सकेगा। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सहयोग से गांव-गांव में जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जहाँ किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। किसानों को कृषि में ड्रोन तकनीक , नैनो यूरिया जैसे उर्वरकों के प्रयोग , प्राकृतिक खेती ,  केंचुआ  खाद , शून्य लागत विधि से आलू की खेती, नकदी फसलों, कृषि में उन्नत कृषि उपकरणों का प्रयोग, अजोला हरा चारे और उन्नत चारा फसलों के विषय में भी जानकारी प्रदान की जा रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.