Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह
    सिरमौर

    पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह

    By Himachal VartaJune 1, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़)- हिमालयन स्पोर्टस एंड कल्चर क्लब सराहां द्वारा आयोजित दो दिवसीय पच्छाद उत्सव के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवाहन किया ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके।
    उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत खेल मैदानों तथा इन्डोर स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान सड़क परियोजनाओं के निर्माण पर 99 करोड रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि सराहां लोक निर्माण मण्डल के तहत तीन सड़कों को पक्का करने के लिए 35 करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है, जिसके तहत नैना टिक्कर-देवथल सड़क को चौड़ा तथा पक्का करने पर 6 करोड से अधिक राशि व्यय कर इसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार मरयोग- धरयार सड़क को चौड़ा तथा पक्का करने के लिए 25 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा रही है जिसका कार्य प्रगति पर है, जबकि डाबर-बागथन सड़क को भी चौडा तथा पक्का करने पर 3 करोड़ से अधिक की राशि व्यय की जा रही है।
    उन्होंने बडू साहब सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए की वह इसका शीघ्र प्राकलन तैयार करें ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सराहां महाविद्यालय के सांईस ब्लॉक के निर्माण की टैंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तथा शीघ्र ही इस भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण- 4 का कार्य आरंभ होने वाला है जिसके तहत हिमाचल में लगभग 1500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इस परियोजना के लिए भूमि मालिकों से आग्रह किया कि वह सड़क निर्माण के लिए गिफ्ट डीड दें, ताकि अविलंब निर्माण कार्य आरंभ किया जा सके।
    लोक निर्माण मंत्री ने हिमाचल निर्माता डॉ0 यशवंत सिंह परमार तथा आधुनिक हिमाचल के निर्माता वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि आज हिमाचल विकास के जिस शिखर पर है वह इन दोनों महान विभूतियों की बदौलत है, हमें इनके द्वारा स्थापित मापदंडों का अनुसरण करना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि आगामी 23 जून को प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह जी के जन्म दिवस के दिन शिमला रिज मैदान पर यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा के समीप ही इनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
    लोक निर्माण मंत्री ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
    लोक निर्माण मंत्री ने दो दिवसीय पच्छाद उत्सव का समापन करते हुए विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उत्सव के दौरान कबड्डी, कुश्ती तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम लक्की गारमेंट्स मानपुरा को  31 हजार व ट्रॉफी तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली सेवन स्टार पांवटा साहिब को 21 हजार रूपये का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की।
    मंत्री ने पच्छाद उत्सव आयोजन समिति को ऐच्छिक निधि से 51 हजार देने की घोषणा की।
    इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग मंत्री ने विश्राम गृह सराहां में लोगों की समस्याएं भी सुनी।
    इस दौरान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष जी.आर.मुसाफिर, पूर्व प्रत्याशी दयाल प्यारी, तथा देवेंद्र शास्त्री ने भी अपने विचार रखे।
    अभिषेक कौंडल अध्यक्ष हिमालयन स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब सराहां ने लोक निर्माण मंत्री को शॉल, टोपी तथा तलवार भेंट कर समानित किया जबकि क्लब के उपाध्यक्ष रवी ठाकुर ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा दो दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी।
    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, नीलम शर्मा, एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, कांग्रेसी नेता रणधीर पंवार, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, परीक्षा चौहान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.