Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में युवक की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दोस्त अमृतसर से दबोचा
    सिरमौर

    कालाअंब में युवक की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, दोस्त अमृतसर से दबोचा

    By Himachal VartaJune 4, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- 30 मई को कालाअंब क्षेत्र के पालियों में एक युवक घायल अवस्था में पाया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नाहन अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया था।

    जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने ग्लव्स, बेसबॉल डंडा और अन्य भौतिक साक्ष्य एकत्र किए। पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि पीड़ित की डस्टर गाड़ी मारपीट के बाद घटनास्थल से जाती दिखी।

    उज्जल माजरी फॉरेस्ट चेक पोस्ट के कैमरों में गाड़ी की मूवमेंट सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर घटनास्थल की ओर और 5 बजकर 2 मिनट पर वापसी करते हुए रिकॉर्ड हुई। इससे पुलिस को दिशा मिली और जांच की दिशा तय हुई।

    इलाज के दौरान 2 जून को चंडीगढ़ के ओजस अस्पताल में घायल युवक जितेंद्र की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मामले में अब हत्या की धारा 103 BNS भी जोड़ी गई। पुलिस की टीम ने 3 जून को अमृतसर से आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।

    एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सिरमौर पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को 48 घंटे में सुलझा लिया है। उन्होंने जांच टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.