Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की
    सिरमौर

    उपायुक्त ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaJune 5, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज़) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला में सुशासन (गुड गवर्नेंस) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने जिला के अधिकारियों से वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से तत्परता के साथ कार्य करने को कहा ताकि हिमाचल में सुशासन सुचकांक में जिला सिरमौर का प्रदर्शन को बढ़ाया जा सके। उन्होंने  आवश्यक आधारभूत संरचना जैसे विद्युत, जल व सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
    बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में जिला सिरमौर ने सुशासन में आर्थिक प्रदर्शन रैंक में पारदर्शिता एवं जवाबदेही में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उपायुक्त ने जिला में कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को और अधिक बढ़ाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों से ई-ऑफिस के प्रयोग को बढ़ाने का आह्वाहन किया।
    बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर ने सुशासन में आर्थिक प्रदर्शन रैंक में रोजगार सुचकांक में वर्ष 2023-24 में बेहतर प्रदर्शन किया है जिसे और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास करने को कहा।
    प्रियंका वर्मा ने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए कड़े प्रयास करने को कहा।
    इसके उपरांत, उपायुक्त ने 6 जून को जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाली आपदा की मेगा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए बैठक की अध्यक्षता भी की।
    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपदा के प्रति सजक्ता से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन व स्थानीय इकाई को किसी भी प्रकार की आपदा के लिए अपनी तैयारियों को जानने में सहायता प्राप्त होती है।
    इस अवसर पर जिला में कार्यरत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.