Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पर्यावरण संरक्षण वैश्विक दायित्व -मेला राम शर्मा
    सिरमौर

    पर्यावरण संरक्षण वैश्विक दायित्व -मेला राम शर्मा

    By Himachal VartaJune 5, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):-  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सिरमौर जिला के हरिपुरधार में भाजपा मंडल सगड़ाह  द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवदार और कैल के सैकड़ों पौधे रोपे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक मेलाराम शर्मा ने बताया कि यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है। इस दिन के महत्व  पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा केवल वैज्ञानिकों और नेताओं का काम नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पूरे विश्व की समस्या बन चुकी है और इसमें हर नागरिक को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस  दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है।  इस मौके पर सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूक रहना है । इस मौके पर युवाओं का आवाहन करते हुए  पदेश भाजपा युवा मोर्चा के पक्का विनय छिंटा ने कहा कि हम सभी को प्राकृतिक संसाधनों का ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए, वातावरण को प्रदूषित न करें, प्राकृतिक जल संसाधनों को संजोए रखें एवं पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें वन्यजीवों और पौधों की विभिन्न प्रजातियों एवं वन्यजीवों के आवासों को भी संरक्षित करना चाहिए और दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।  इस अवसर पर भाजपा मंडल के महासचिव सुंदर शर्मा, पूर्व मंडल सचिव गोपाल भंडारी,   भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजेंद्र सूर्या, शिलाई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजेंद्र  तोमर, सैना राणा लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम और पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की योजनाओं से मजबूत हो रहा वन संरक्षण का अभियान’
    • टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली
    • पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान
    • जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष 4000 पद भरे जाएंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.