नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सिरमौर जिला के हरिपुरधार में भाजपा मंडल सगड़ाह द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवदार और कैल के सैकड़ों पौधे रोपे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक मेलाराम शर्मा ने बताया कि यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक है। इस दिन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा केवल वैज्ञानिकों और नेताओं का काम नहीं है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण पूरे विश्व की समस्या बन चुकी है और इसमें हर नागरिक को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इस मौके पर सिरमौर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूक रहना है । इस मौके पर युवाओं का आवाहन करते हुए पदेश भाजपा युवा मोर्चा के पक्का विनय छिंटा ने कहा कि हम सभी को प्राकृतिक संसाधनों का ध्यानपूर्वक उपयोग करना चाहिए, वातावरण को प्रदूषित न करें, प्राकृतिक जल संसाधनों को संजोए रखें एवं पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें वन्यजीवों और पौधों की विभिन्न प्रजातियों एवं वन्यजीवों के आवासों को भी संरक्षित करना चाहिए और दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल के महासचिव सुंदर शर्मा, पूर्व मंडल सचिव गोपाल भंडारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजेंद्र सूर्या, शिलाई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजेंद्र तोमर, सैना राणा लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम और पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Saturday, July 25
