Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आगामी मानसून में आपदा से निपटने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
    सिरमौर

    आगामी मानसून में आपदा से निपटने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

    By Himachal VartaJune 13, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में जिला सिरमौर में दक्षिण पश्चिम मानसून-2025 की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान होने वाली आपदा से निपटने के लिए संबंधित विभाग नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य योजना बनाए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 1077 है जिस पर कोई भी व्यक्ति आपदा की सूचना भेज सकता है।  उपायुक्त  ने संबंधित अधिकारियों को  दूरदराज के क्षेत्रों में राहत सामग्री और आवश्यक आपूर्ति का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को मानसून से संबंधित आपदाओं से निपटने के लिए आपदा मित्र तथा अन्य स्वयं सेवकों को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ का दल मानसून के दौरान आपदा से निपटने के लिए रेणुका स्थित कुब्जा पवेलियन में तैनात रहेगा।
    उपायुक्त ने बांध के निचले इलाकों में खतरे को कम करने के लिए अलार्म सिस्टम और चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के लिए बांध अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों से मौसम व अन्य चेतावनियों की जानकारी के लिए भारत सरकार की दामिनी, सचेत तथा मौसम ऐप को अपने मोबाइलों में डाउनलोड करने को कहा।
    उन्होने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़कों के साथ लगती नालियों की साफ सफाई करवाना सुनिश्चित करें ताकि वर्षा के दौरान जल भराव की स्थिति न बने। उन्होंने जल शक्ति तथा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल स्रोत तथा पेयजल टैंकों की साफ सफाई तथा क्लोरिनेशन करवाना सुनिश्चित करें ताकि जल जनित रोगों से बचा जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह मानसून से पूर्व स्वास्थ्य केन्द्रों में समुचित दवाइयों विशेषकर  सांप के काटने की दवा की व्यवस्था करें।  इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग मशीनरी की आवश्यक मुरम्मत तथा इन्हें आपदा संभावित क्षेत्रों में पहुँचाना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने मानसून के दौरान चूड़धार यात्रा में सावधानी बरतने के लिए  आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश दिए।
    इसके उपरांत, उपयुक्त ने बताया कि नाहन के चौगान मैदान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन प्रातः 07 बजे किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए और लोगों के अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.