Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»माजरा में अपहरण मामले को लेकर तनाव,धारा 163 लागू पुलिस हिंदु विरोधी , डा बिंदल का‌ आऱोप
    सिरमौर

    माजरा में अपहरण मामले को लेकर तनाव,धारा 163 लागू पुलिस हिंदु विरोधी , डा बिंदल का‌ आऱोप

    By Himachal VartaJune 14, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब 10 दिन पहले लापता हुई युवती की अब तक बरामदगी न होने पर हिंदूवादी संगठनों ने चक्का जाम किया। आरोप है कि युवती को विशेष समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है।

    प्रदर्शन के दौरान जैसे ही भीड़ युवक के घर की ओर बढ़ी, तो दूसरी तरफ से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें तीन पुलिस कर्मियों समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

    स्थिति बिगड़ती देख एसपी सिरमौर निश्चिंत नेगी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि युवती को जल्द बरामद कर परिजनों को सौंपा जाएगा। मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और पांवटा विधायक सुखराम चौधरी भी पहुंचे। वहीं एसडीएम गुंजित सिंह चीमा और डीएसपी मानवेन्द्र सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी को बचाने की कोशिश हो रही है। इससे पहले भी दो दिन पहले प्रदर्शन हुआ था, जिसमें पुलिस ने दो दिन में युवती की बरामदगी का भरोसा दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर लोगों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया है।

    बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका वर्मा ने क्षेत्र में धारा 163 (पुरानी धारा 144) लगा दी है जिस के बाद माजरा, मालियों, फतेहपुर, मिकश्रवाला क्षेत्र शामिल हैं। शान्ति बनाए रखने के लिए क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लोगों से अपील की गई है कि वे इन क्षेत्रों में चार से ज्यादा इकट्ठा ‌‌ नहीं हों, अग्नाए अस्त्र, लाठी डंडे आदि लेकर ‌‌न‌ चले। पब्लिक मीटिंग, जल्सा जलूस और भड़काऊ भाषणों पर पाबंदी लगा दी गई है और आदेशों के उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश कल 13 जून रात 10.30 बजे से 19 जून तक लागू रहेंगे

    इन आदेशों के बाद क्षेत्र‌ के हिन्दू संगठन सैनवाला‌ में एकत्रित हो गए हैं और उन्होंने वहां मुख्य सड़क पर धरना दिया है‌‌। इस अवसर पर ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि पुलिस अपहरणकर्ताओं को पूरा ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌संरक्षण‌ दे रही है और हिन्दुओं पर अत्याचार किया जा रहा है‌‌। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हिन्दू विरोधी हो रही है जिस के परिणाम। बहुत गंभीर हो सकतें हैं।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.