Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला में विकास कार्यो का निष्पादन समय व पारदर्शिता से करें अधिकारी-सीमा कन्याल
    सिरमौर

    जिला में विकास कार्यो का निष्पादन समय व पारदर्शिता से करें अधिकारी-सीमा कन्याल

    By Himachal VartaJune 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल ने आज यहां जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिकारी जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दे को गंभीरता से लें व विकास कार्यो का निष्पादन समय पर व पारदर्शिता के साथ करें।
    उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के आपसी समन्वय के तहत विकास कार्यो के निष्पादन में आसानी होगी जिससे आम जनता को लाभ मिलेगा और निश्चित अवधि में विकास कार्य भी पूर्ण होंगे।
    उन्होंने कहा कि जिला परिषद की बैठक जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिसका सीधा संबंध विकास कार्यो से होता है। बैठक में अधिकतर सड़क, पेयजल, बिजली तथा परिवहन से सम्बन्धित मुददे आए जिन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला परिषद अध्यक्ष ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए की वह 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक किए गए विकास कार्यो के कार्य पूर्ण तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलम्ब प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
    उन्होंने कहा कि सडक निर्माण कार्य के लिए स्थानीय लोग अपनी भूमि की गिफ्ट डीड विभाग के नाम करवाएं ताकि सड़कों के निर्माण कार्यो को गति मिल सके।
    जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तुत किए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर वर्मा, उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.