Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन के वार्ड नंबर 3 की सीमाओं में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध दर्ज कराया
    सिरमौर

    नाहन के वार्ड नंबर 3 की सीमाओं में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध दर्ज कराया

    By Himachal VartaJune 17, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 3 की पार्षद नीलम सैनी के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला और वार्ड की वर्तमान भौगोलिक सीमाओं में किसी भी प्रकार के बदलाव का विरोध दर्ज कराया।

    इस संबंध में उपायुक्त और उपमंडलाधिकारी नाहन को एक लिखित पत्र सौंपा गया, जिसमें निवेदन किया गया है कि मौजूदा परिसीमन को यथावत रखा जाए। पत्र में उल्लेख किया गया है कि वार्ड नंबर 3 का क्षेत्र A.V.N. स्कूल से लेकर दुर्गा राम घाटी नया बाजार तक फैला हुआ है और इसकी भौगोलिक और सामाजिक बनावट को देखते हुए कोई परिवर्तन अनावश्यक और असुविधाजनक होगा।

    पार्षद नीलम सैनी ने बताया कि परिसीमन के बदलाव से न केवल लोगों के आधार, पासपोर्ट और बीमा दस्तावेजों में संशोधन की आवश्यकता पड़ेगी, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस इलाके के कई बुजुर्ग नागरिक पहले ही मतदान केंद्र की दूरी से परेशान हैं और अगर परिसीमन होता है तो मतदान केंद्र और भी दूर हो सकता है, जिससे उनकी भागीदारी प्रभावित होगी।

    प्रेषित पत्र पर 50 से अधिक स्थानीय नागरिकों के हस्ताक्षर हैं जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ नागरिक राजकुमारी, हेमंत कंवर (डायलिसिस मरीज), राजा रानी, अजय कंवर (हृदय रोगी), अशोक सिकंद, लाला राम गोपाल, मधु कंवर, कमलेश, अशोक शर्मा और उनकी पत्नी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त मयूर कंवर, विशाल, अजय, कपिल, पंकज और अजय चौधरी के साथ-साथ जीनल, अनीता , प्रियंका, रितु, निशा, साक्षी, कविता, रोहित, साहिल, करण और सूरज जैसे युवाओं ने भी विरोध में अपना समर्थन दर्ज कराया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.