Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कांग्रेस सरकार में हो रहा राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दण्ड, भेद के माध्यम से प्रताडि़त करने का काम : बिंदल
    सिरमौर

    कांग्रेस सरकार में हो रहा राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दण्ड, भेद के माध्यम से प्रताडि़त करने का काम : बिंदल

    By Himachal VartaJune 18, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर, भाजपा जिला सिरमौर द्वारा जनाक्रोश सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के नाते नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने की। इस सभा में सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चैधरी, विधायिका रीना कश्यप, जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद, नगर परिषद व भाजपा के जिला सिरमौर के सभी नेताओं ने इस सभा में भाग लिया। पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने व ईलाकावासियों ने रामलीला मैदान में हुई इस सभा में शिरकत की।
    इस सभा में बोलते हुए डाॅ. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने राजनैतिक प्रतिद्वंदियों को साम, दाम, दण्ड, भेद के माध्यम से प्रताडि़त करने का काम चला रखा है। उन्होनें कहा कि 4 जून, 2025 को 18 वर्षीय हिन्दू कन्या लापता होती है, पुलिस रिपोर्ट होती है और कांग्रेस की सरकार हाथ पर हाथ धर कर बैठी रहती है। न तो सरकार का कोई नुमाइंदा, न ही कांग्रेस का कोई पदाधिकारी, न ही कोई मंत्री और विधायक प्रशासन के साथ लड़की को बरामद करने हेतु बैठक करते हैं और न ही लड़की वालों और लड़के वालों से संपर्क संवाद करते हैं। इन्हीं की बेरूखी से गांव के लोग मजबूरन सड़कों पर उतरते हैं और जब वो सड़कों पर अपनी बेटी के लिए आवाज उठाते हैं तो उनके खिलाफ 20 से अधिक सख्त धाराओं में मुकद्मे दर्ज किए जाते हैं जिनमें हत्या के प्रयास का मामला शामिल है।
    डाॅ. बिन्दल ने कहा कि जनता के दबाव में, आक्रोश में प्रशासन 14 जून को लड़का और लड़की को बरामद करता है और हमारे लिए, इलाकावासियों के लिए और हिन्दू समुदाय के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं हो सकती कि कन्या की सही सलामत घर वापसी हुई है और हम ईलाकावासियों व कन्या के माता-पिता को शुभकामनाएं देते हैं।
    डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि काश सरकार के मंत्री, विधायक सरकार के लोग समय रहते प्रशासन और पुलिस पर दबाव बनाते तो कन्या की बरामदगी भी जल्दी होती और ये बवाल भी न होता। सिरमौर जिला के कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन ने मीडिया के सामने इस बात को स्वीकार किया कि पुलिस और प्रशासन ने लड़की ढूंढने में ढिलाई बरती, ये प्रदेश की कांग्रेस सरकार का आईना है।
    डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि कन्या की बरामदगी के बाद चंद कांग्रेस के नेता और कुछ मुस्लिम नेता एक मंच पर आकर उपदेश देने में जुट गए। जितने अपशब्द उनकी जुबान पर भाजपा के लिए आ सकते थे वो सारे मीडिया के सामने उगल दिए। काश ये सभी कांग्रेस के नेता और मुस्लिम नेता 4 जून के बाद ही जागृत हो जाते तो क्या बुराई थी।
    डाॅ. बिन्दल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के आदेश पर, स्थानीय कांग्रेस नेताओं के ईशारे पर पुलिस, प्रशासन हिन्दु समुदाय के लोगों की प्रताड़ना कर रहा है, धरपकड़ कर रहा है, दहशत का माहौल बनाया है और सब पर हत्या के प्रयास का मामला का मुकद्मा दर्ज कर रहे है जबकि जिन्होनें ईंटे बरसाई जिनके कारण ये मामला शुरू हुआ उनके खिलाफ कोई कार्यवाही न करना ये कांग्रेस की वोट बैंक की नीति है और वोट बैंक के चक्कर में ईलाके का माहौल खराब किया जा रहा है।
    डाॅ. बिन्दल ने कहा कि जिला सिरमौर में अवैध खनन का काम धड़ाधड़ चल रहा है। 200-250 टिप्पर प्रति रात जिला सिरमौर से निकलते हैं, कोई पूछने वाला नही है। वो किसकी शह व मिलीभगत से निकल रहे हैं जिसके कारण इतनी कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। जिला सिरमौर की नदियां, नाले, पुलों के आधार को छलनी किया जा रहा है और नशा माफिया पूरे जिले में दनदना रहा है। इस सबके लिए किसी के पास वक्त नहीं है केवल भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने, झूठे मुकद्मे बनाने में पुलिस और प्रशासन को नियुक्त कर रखा है।
    डाॅ. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा अब भरने वाला है और प्रदेश की जनता जल्द ही इस घड़े को फोड़कर सरकार को रूखसत करेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.