Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपाध्यक्ष विधानसभा ने किया लगभग 40 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के 5 कमरों का उदघाटन
    सिरमौर

    उपाध्यक्ष विधानसभा ने किया लगभग 40 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के 5 कमरों का उदघाटन

    By Himachal VartaJune 21, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है और इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। यह उदगार उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार ने एस.एन. रमौल मेमोयिल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरोग बनेड़ी में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला के पांच कमरों का उद्घाटन करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।
    उन्होंने कहा कि धारटीधार क्षेत्र की जनता के लिए वह लगातार कार्य कर रहे हैं तथा आने वाले समय में भी धारटीधार की जनता के विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा लोक निर्माण विभाग को बायला से धौलाकुअां सड़क के चौड़ाकारण के कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी ना हो।
    इसी प्रकार उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगने वाले अघोषित कटों के कारणों शीघ्र पता लगाकर उसका समाधान किया जाए। उन्होंने स्कूल में लगाए जाने वाले डंगे के लिए भी शीघ्र ही धन उपलब्ध करने का आश्वासन दिया।
    इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजय प्रकाश तथा एसएमसी प्रधान लक्ष्मी दत्त ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तथा स्कूल की ओर से रखी गई मांगों तथा समस्याओं बारे उन्हें अवगत करवाया।
    जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश ने मुख्य अतिथि के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए मुख्य अतिथि से आग्रह किया।
    इस अवसर पर अध्यक्ष कांग्रेस मंडल संगड़ाह तपेंद्र चौहान, जोन अध्यक्ष धारटीधार मोहनलाल शर्मा, जिला सचिव कांग्रेस मंडल उमेश शर्मा, अध्यक्ष महिला कांग्रेस धारटीधार रीता रमौल, प्रधान भरोग बनेडी अंजना शर्मा, एसएचओ ददाहू प्रियंका चौहान, तहसीलदार ददाहू जयसिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.