Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बांस के डंडों पर सुक्खू सरकार, बिना सड़क के चारपाई पर अस्पताल पहुंचा रहे मरीज
    सिरमौर

    बांस के डंडों पर सुक्खू सरकार, बिना सड़क के चारपाई पर अस्पताल पहुंचा रहे मरीज

    By Himachal VartaJune 21, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– एकता तरफ तो हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य और सड़क सुविधा मुहैया करवाने की बात करती है , दूसरी ओर आजादी के सात दशक बाद भी प्रदेश के कई क्षेत्रों से भयाभय तस्वीर सामने आ रही है । यह तस्वीर न केवल सिरमौर , कुल्लू और मंडी जिला की है , बल्कि प्रदेश के विकसित जिलों में शुमार कांगड़ा से भी ऐसी ही एक भयानक तस्वीर सामने आई है जहां ग्रामीण मरीज को बांस के डंडों पर उठाकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं। मामला कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भेडू तल्ला ऊणी गांव जहां ग्रामीण एक मरीज को चारपाई पर उठा कर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजनेता चुनाव के दौरान तो बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के उपरांत वह ग्रामीणों की सुध नहीं लेते हैं । ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में न केवल स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया , बल्कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी कई मर्तबा गुहार लगाई है , लेकिन स्थिति जस की तस है । वहीं दूसरी और जिला सिरमौर की गिरिपार क्षेत्र से भी ऐसी एक तस्वीर सामने आई है । जहां ग्रामीण एक मरीज को चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
    जिला सिरमौर के राजपुर पंचायत के दाना गांव में एक मरीज को ग्रामीण चारपाई पर उठाकर अस्पताल पहुंचाते देखा गया । लोगों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है और डिजिटल युग के चलते हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों की पीजीआई से सेटेलाइट की मार्फ़त हेल्थ सर्विसेज देने की बात करती है।  वही एम्स जैसी स्वास्थ्य संस्थान खोल कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे करती है।
    लेकिन प्रदेश सरकार के तमाम उन दावों की पोल ये तस्वीरें बयां करती है। जहां लोग मरीजों को आज भी चारपाई या बांस के डंडों में बांधकर अस्पताल पहुंचाते हैं ।ग्रामीणों का कहना है कि भले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू कई स्थानों पर सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम चलाकर रात बिताने का ढोंग रचती है लेकिन लेकिन ग्रामीणों को क्या परेशानी है इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.