नाहन( हिमाचल वार्ता)- उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ’’धरती आबा जनभागीदारी अभियान‘‘ के अन्तर्गत जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत पालियों के ग्राम गुमटी में 24 जून, 2025 को शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान आधार एनरोलमेंट और ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, जन धन योजना, सामुदायिक एवं आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं अधिकार आदि ऑन-साइट सेवाएं प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी, स्वास्थ्य जांच, वृक्षारोपण तथा जनजातीय सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज कर इस शिविर का लाभ लें ताकि अंतिम छोर पर स्थित जनजातीय आबादी तक लाभ पहुंच सके।
उपायुक्त ने बताया कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 नवंबर, 2024 से चल रहे जनजातीय गौरव वर्ष के स्मरणोत्सव के क्रम में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी जागरूकता एवं लाभ प्रदान करने हेतु अभियान 15 से 30 जून, 2025 तक चलाया जाएगा।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Friday, July 24
