Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपाध्यक्ष ने की ददाहू में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता
    सिरमौर

    उपाध्यक्ष ने की ददाहू में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता

    By Himachal VartaJune 26, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल ददाहू में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार का उद्देश्य लोगों पर कम से कम बोझ डालकर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ददाहू 20 से 25 पंचायत के लोगों का केंद्र बिंदु है तथा यहां दूर दराज के  क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने आते हैं। रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य लोगों को बेहतर चिकित्सा लाभ प्रदान करना है।
    उन्होंने कहा कि इसी वर्ष सिविल अस्पताल ददाहु में एक्स-रे मशीन की सुविधा आरंभ की गई तथा प्रतिदिन लगभग 30 से 40  मरीजों के एक्स-रे  हो रहे हैं अब उन्हें नाहन व अन्य स्थानों पर एक्स- रे के लिए नहीं जाना पड़ता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस अस्पताल में नर्सों की कमी है जिसके लिए अति शीघ्र 6 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी।डॉ अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए समिति के समक्ष बैठक में मदों को क्रमवार रखा। जिसमें वर्ष 2024 25 में आय-व्यय का ब्यौरा  तथा 2025 26 के लिए प्रस्ताव तथा  आय-व्यय के ब्यौरे को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया।उपाध्यक्ष द्वारा ददाहु अस्पताल में लगी लिफ्ट को चालू करने के विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अस्पताल के पुराने भवन को जनरेटर से जोड़ने के लिए एस्टीमेट बनाने के भी बिजली विभाग को निर्देश दिए।राजन गोयल प्रधान व्यापार मंडल ददाहु ने अस्पताल को बेड बॉक्स देने के लिए हामी भरी। उपाध्यक्ष ने अस्पताल में आवारा पशुओं को रोकने के लिए कैटल कैचर तैयार करने के लिए सहायक अभियंता जल शक्ति व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने रेणुका बांध परियोजना के अधिकारियों को ददाहू अस्पताल में एलईडी नाम बोर्ड लगाने को कहा तथा अस्पताल से गिला व सूखा कचरा एकत्रित करने व उसके निपटान के लिए पंचायत प्रधान ददाहू को निर्देश दिए।उन्होंने पंचायती राज विभाग को पोस्टमार्टम कमरे की मरम्मत व चारदीवारी  करने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।पंचायत प्रधान ददाहू ने अस्पताल को 2 हजार लीटर  पानी के दो टैंक प्रदान करने का आश्वासन दिया।
    इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, बीएमओ धगेडा मनीषा अग्रवाल, रेणुका बांध परियोजना के कपिल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत ददाहु पंकज गर्ग, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस मंडल रेणुका मित्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.