Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग करे नियमित जांच- प्रियंका वर्मा
    सिरमौर

    स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग करे नियमित जांच- प्रियंका वर्मा

    By Himachal VartaJune 26, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में आज जल शक्ति विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जिला स्तरीय जल स्वच्छता समीति की बैठक उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें जिला में जल जीवन मिशन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
    बैठक में उपायुक्त ने घरेलु उपभोक्ताओं, शैक्षणिक संस्थाओं, आंगनवाडी केंद्रों व अन्य संस्थानों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवानें के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए जल जनित रोगों की रोकथाम हेतु पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा नियमित जांच की जानी चाहिए।
    उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जल शक्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित जांच व निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने विभाग को प्रतिमाह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने के लिए कहा।
    अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग देव आनन्द पुंडीर ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में 1,21,917 घरेलू कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में 237 योजनाएं स्वीकृत हैं जिसमें कि 134 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 65 योजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
    उन्होंने बताया कि जिला में 1590 स्कूलों में पानी के कनेक्शन तथा 61 वर्षा जल संग्रह इकाईयां स्थापित की जा चुकी है। इसी प्रकार 1430 आंगनबाड़ी केंद्रों में नल द्वारा जल उपलब्ध करवाया गया है।
    उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जागरूकता संबधित विभिन्न गतिविधियां वॉल राइटिंग, होर्डिंग व बैनर द्वारा, स्कूली प्रतियोगिताएं, ग्राम सभाओं द्वारा, नुक्कड़ नाटक व लोक गीतों के माध्यम से आयोजित की जा रही है। विभाग द्वारा योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु नल जल मित्र कार्यक्रम के तहत 60 कर्मीयों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।
    उन्होंने बताया कि जिला में 5 प्रयोगशालाओं तथा फील्ड टैस्टिंग किट के माध्यम से स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों व पेय जल स्त्रोतों से एकत्रित पानी के नमूनों की जांच भी की जा रही है।
    बैठक में जिला विकास अधिकारी सिरमौर अभिषेक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अमिताभ जैन, उप निदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र चंद, उप निदेशक कृषि राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.