Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान
    सिरमौर

    सिरमौर पुलिस ने ट्रक-डम्परों पर कसा शिकंजा , 19 वाहनों के किये चालान

    By Himachal VartaJune 29, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर पुलिस ने जिला के विभिन्न हिस्सों में बेरोक-टोक दौड़ रहे ट्रक और डंपरों पर लगाम कसना शुरू कर दी है। गत दिनों जहां पुलिस टीम ने पांवटा साहिब में 27 डंपरों के चालान किए थे , वही गत रात्रि सिरमौर पुलिस ने 19 वाहनों के चालान कर मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर पुलिस ने जिला के कई स्थानों पर ट्रक और डंपरों का निरीक्षण किया।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम ने पांवटा साहिब , पुरुवाला और कालाअंब में क्रेशर से ले जा रहे खनन की जब जांच की तो जहां आठ वाहन  ओवरलोड पाए गए , वहीं 11 अन्य ट्रक और डंपरों का विभिन्न धाराओं के तहत चालान किए गए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर में पुलिस द्वारा नियमों को ताक पर रखकर चल रहे ट्रक और डंपरों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर पुलिस ने करीब तीन दर्जन से अधिक ट्रक और डंपरों के चालान किए हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गत रात्रि भी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पुरुवाला , पांवटा साहिब और कालाअंब में क्रशर से खनन सामग्री ले जा रहे ट्रक और डंपरों का निरीक्षण किया तो चेकिंग के दौरान पाया गया की 8 वाहनों में क्षमता से अधिक खनन सामग्री पाई गई है , जबकि 11 अन्य वाहनों के नियमों की अवहेलना करने के चलते चालान की गए हैं। उन्होंने कहा कि गत रात्रि जिला सिरमौर में कुल 19 ट्रक और डंपरों के चालान किए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.