Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा

    By Himachal VartaJuly 2, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- दोनों दोषियों को सुनाई गई कैद और जुर्माने की सजा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संख्या-1 विकास गुप्ता की अदालत ने पांवटा साहिब में 10 साल पुराने चोरी के मामले में दो युवकों को दोषी करार देते हुए कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी अक्षय उर्फ वोडा और अर्जुन, दोनों गांव माजरा के निवासी हैं। अदालत ने आईपीसी की धारा 457 के तहत 5 साल की कैद और ₹5,000 जुर्माना तथा धारा 380 के तहत 3 साल की कैद और ₹2,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

    राजकीय उच्च पाठशाला सैनवाला से हुई थी चोरी
    यह मामला 27 नवंबर 2015 को सामने आया था जब राजकीय उच्च पाठशाला सैनवाला से मिड-डे मील के बर्तन चोरी हो गए थे। शिकायत स्कूल के मुख्याध्यापक दिनेश कुमार ने दर्ज करवाई थी, जिसके बाद माजरा पुलिस चौकी में एफआईआर संख्या 412/15 दर्ज हुई। ASI प्यार सिंह ने मामले की जांच की ।

    बर्तन समेत आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए
    2 दिसंबर 2015 को माजरा इलाके में वाता पुल के पास पुलिस को सफेद बोरे लेकर जाते दो युवक दिखे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। शक के आधार पर उन्हें पकड़ा गया और तलाशी लेने पर मिड-डे मील के चोरी हुए बर्तन बरामद हुए, जिनकी पहचान स्कूल प्रधानाचार्य ने की।                                                                                  अदालत में पेश हुए 9 गवाह, न्यायिक प्रक्रिया पूरी
    मामले में सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा ने अभियोजन की ओर से 9 गवाहों के बयान अदालत में दर्ज करवाए। सबूतों और बयानों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया। यह फैसला न्यायपालिका की प्रभावशीलता और कानून के सम्मान की पुष्टि करता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.