Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    सिरमौर

    संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में

    By Himachal VartaJuly 4, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– संगड़ाह के राजकीय महाविद्यालय की ₹10.5 करोड़ की भव्य इमारत भूस्खलन और निजी निर्माण कार्यों के कारण गंभीर खतरे में आ गई है। भवन के निचले हिस्से में की गई अवैज्ञानिक खुदाई से जमीन कमजोर हो गई है, जिससे इमारत की नींव में दरारें आ रही हैं और गिरने का खतरा बढ़ गया है।  कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. मीनू भास्कर ने जिला सिरमौर और लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर स्थिति की गंभीरता से अवगत करवाया है। उन्होंने भवन के नीचे निर्माण कर रहे लोगों को सूचनाएं भी जारी की हैं और डंगे बनाने का कार्य बंद न करने की अपील की है। कॉलेज प्रशासन प्लास्टिक शीट से अस्थायी सुरक्षा देने की कोशिश कर रहा है।

    तीन बीघा भूमि पर प्रभावशाली लोगों का अवैध कब्जा

    कॉलेज की 32.5 बीघा जमीन में से करीब 3 बीघा पर प्रभावशाली लोगों ने कब्जा कर रखा है। स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा उद्घाटित इस भवन के आसपास अब दो दर्जन से अधिक निजी मकान और दुकानें खड़ी हो गई हैं। निशानदेही के दौरान इस अवैध कब्जे की पुष्टि भी हो चुकी है।

    भविष्य की अनहोनी को रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी
    प्राचार्य डॉ. भास्कर ने कॉलेज भवन की सुरक्षा और सरकारी जमीन को अतिक्रमण से बचाने के लिए त्वरित प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो यह इमारत और सैकड़ों विद्यार्थियों की सुरक्षा को बड़ा खतरा बन सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.