Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    सिरमौर

    आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री

    By Himachal VartaJuly 6, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- तीसरी बार भाजपा की प्रदेश कमान संभालने के बाद डॉ. राजीव बिंदल शनिवार को अपने गृह जिला सिरमौर के जिला कार्यालय दीप कमल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचने पर जिला भाजपाइयों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, प्रदेश भाजपा सचिव और पूर्व जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान,

    जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, श्री रेणुका जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल,

    नगर परिषद अध्यक्ष श्याम पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित सभी 12 मंडलों के अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, बीडीसी मेंबर, नगर परिषद वार्ड सदस्य और तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

     

    स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत से पहले, प्रदेश में आई आपदा से पीड़ित परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया गया। साथ ही, आपदा से प्रभावित लोगों को हर तरह का सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया।

    यही नहीं प्रदेशअधक्ष डॉ राजीव बिंदल के द्वारा राशन के रूप में राहत सामग्री के वाहन को भी रवानगी दी गई।कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचारप्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने अपने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

    उन्होंने कहा कि संगठनात्मक तौर पर जिले के हर कार्यकर्ता को रोल मॉडल बनना है। यही नहीं, आने वाले पंचायती राज चुनाव और 2027 के लिए अभी से ही तैयारी में जुट जाना है।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पूर्व में रही भाजपा सरकार और मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं और जनहित कार्य किए गए हैं, उनका घर-घर जाकर प्रचार करना है।

    प्रधानमंत्री मोदी और अध्यक्ष नड्डा की सराहनाडॉ. बिंदल ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

    उनकी जनहितैषी नीतियों और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र ने देश के हर वर्ग को सशक्त किया है। हमें गर्व है कि हम ऐसे नेतृत्व में काम कर रहे हैं, जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।”उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

    डॉ. बिंदल ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे अनुभवी और कुशल संगठक हमें मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने संगठन को और मजबूत किया है और हमें उनसे निरंतर प्रेरणा मिलती है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.