Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
    सिरमौर

    रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल

    By Himachal VartaJuly 7, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी कड़ी में, श्री रेणुका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। रविवार को गवाही पंचायत के पांच प्रमुख परिवारों ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इन परिवारों ने भाजपा की कार्यप्रणाली से नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया।

    यह घटनाक्रम रविवार को डिप्टी स्पीकर विनय कुमार के निजी आवास प्रेम भवन खेगुआ में हुआ, जहां गवाही पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। ग्राम पंचायत गवाही के उप प्रधान लखबीर सिंह अत्री सहित जोगिंदर अत्री, पवन अत्री, सुखदेव अत्री और सुशील अत्री ने विधिवत रूप से कांग्रेस का हाथ थामा।

    इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर विनय कुमार ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी को उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.