Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»त्यूणी में हिमाचल नंबर की आल्टो कार से 125 किलो ग्राम डायनामाइट और डेटोनेटर के दो डिब्बे सहित तीन गिरफ्तार
    सिरमौर

    त्यूणी में हिमाचल नंबर की आल्टो कार से 125 किलो ग्राम डायनामाइट और डेटोनेटर के दो डिब्बे सहित तीन गिरफ्तार

    By Himachal VartaJuly 12, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले हिमाचल सीमा से लगते त्यूणी में हिमाचल नंबर की आल्टो कार से पांच पेटियों में रखा 125 किलो ग्राम डायनामाइट और डेटोनेटर के दो डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस जांच टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

    उत्तराखंड में पंचायत चुनाव शुरू होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने और किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों पर सतर्क रहने को कहा है।

    इस पर पुलिस की ओर से लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्यूणी थाना पुलिस की ओर से नाके में चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार में से पांच पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 किलोग्राम, 2 डिब्बे टोपी (डेटोनेटर), एक रोल लाल रंग की तार तथा एक बंडल आसमानी रंग की बत्ती बरामद की गई।

    कार में सवार रोहित (19) निवासी रोनहाट जिला सिरमौर, रिंकू (37) निवासी बलग जिला शिमला तथा सुनील (38) निवासी सैडोली कोटखाई हिमाचल प्रदेश से विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

    थाना त्यूणी के प्रभारी की पुलिस जांच टीम ने वाहन सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड के थाना त्यूणी के प्रभारी विनय मितल ने कहा कि गिरफ्तार रिंकू, रोहित और सुनील के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम-1884 समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.