Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर डोज बॉल संघ के विवेक शर्मा बने अध्यक्ष
    सिरमौर

    सिरमौर डोज बॉल संघ के विवेक शर्मा बने अध्यक्ष

    By Himachal VartaJuly 14, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जिला सिरमौर डोज बॉल संघ का विधिवत गठन हो गया है। राजगढ़ में संपन्न हुए संघ के चुनावों में सर्वसम्मति से राजगढ़ के विवेक शर्मा को जिला अध्यक्ष चुना गया है, जबकि राजेंद्र ठाकुर को चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृज लाल चौहान की अध्यक्षता में हुए इन चुनावों की जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव राम सिंह ने बताया कि नवगठित जिला सिरमौर डोज बॉल संघ में विक्रम ठाकुर और अजय चौहान उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

    महासचिव का महत्वपूर्ण पद दिनेश आर्य को सौंपा गया है, वहीं कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप सूर्या की नियुक्ति हुई है। अनुज ठाकुर सहसचिव होंगे, जबकि अमन प्रकाश ठाकुर आयोजन सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

    नितिन भारद्वाज को प्रेस सचिव और रघुवीर सिंह को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा और चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि जिला डोज बॉल संघ जल्द ही जिले भर में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा, ताकि इस खेल को उचित पहचान मिल सके।

    उन्होंने बताया कि मूलतः अमेरिका का यह प्रसिद्ध खेल भारत में भी कई वर्षों से खेला जा रहा है। उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए इस खेल से जोड़ना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह खेल चोट आदि से बचाव करता है, जिसके कारण युवाओं में इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.