Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यमुना नदी में फंसे तीन किशोरों को सुरक्षित बचाया
    सिरमौर

    यमुना नदी में फंसे तीन किशोरों को सुरक्षित बचाया

    By Himachal VartaJuly 16, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब यमुना नदी में नहाने गए तीन किशोर अचानक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए। यह घटना आईआईएम रामपुर घाट के पास घटी, जहां लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुरूवाला पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम के संयुक्त प्रयासों से रात करीब 2:30 बजे इन किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, जब ये किशोर नदी किनारे गए थे, तब पानी का स्तर सामान्य था। हालांकि, कुछ ही देर बाद नदी में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे वे पानी के तेज बहाव के बीच घिर गए और उनकी जान खतरे में पड़ गई।

    जैसे ही इस घटना की सूचना पुरूवाला पुलिस को मिली, अतिरिक्त थाना प्रभारी जीतराम के नेतृत्व में एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।लगभग पांच घंटे तक चले इस बचाव अभियान में स्थानीय गोताखोरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उन्होंने टायर ट्यूबों की मदद से बड़ी मुश्किल से तीनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए किशोरों की पहचान प्रियांशु (17) पुत्र सोमपाल, निवासी टोडरपुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (यूपी) (वर्तमान में रामपुरघाट, पांवटा साहिब निवासी), अभी (15) पुत्र अजब सिंह निवासी गंगोह, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (यूपी) (वर्तमान में गुरुमुख पट्टी नत्था, रामपुरघाट, पांवटा साहिब निवासी) और कुणाल (14) पुत्र संजय निवासी जोहाड़ी, तहसील बड़ौत, जिला बागपत (वर्तमान में राम मंदिर, रामपुरघाट, पांवटा साहिब निवासी) के तौर पर हुई है।

    इस पूरे बचाव अभियान में पुलिस टीम के सदस्य एचसी भूपेंद्र, दयाल, मुकेश, संजय कुमार, प्रीतम और संजू आदि भी शामिल रहे। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों किशोरों को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.