Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार की जाब ट्रेनिंग पालिसी के खिलाफ एबीवीपी ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया
    सिरमौर

    सरकार की जाब ट्रेनिंग पालिसी के खिलाफ एबीवीपी ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

    By Himachal VartaJuly 22, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ जिला मुख्यालय नाहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राज्य सह मंत्री मनीष बिरकांटा ने बताया कि आज स्टेट कॉल पर जिला मुख्यालय नाहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही इस पॉलिसी के मुताबिक युवाओं को परीक्षा पास करने के बावजूद 2 वर्ष तक ट्रेनी के तौर पर कार्य करना पड़ेगा और उसके बाद फिर से परीक्षा पास करनी होगी। उसके बाद ही उन्हें नियमित किया जाएगा। एबीवीपी का कहना है कि यह युवाओं के साथ धोखा है। उनका कहना है कि एक तरफ प्रदेश सरकार वर्ष में एक लाख युवाओं को रोजगार देने की बात करती है दूसरी तरफ इस तरह की धोखाधड़ी युवाओं के साथ की जा रही है जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने प्रदेश के युवाओं को 58 वर्ष तक की पक्की नौकरी देने की बात कही थी।
    मगर यह नौकरी केवल उपमुख्यमंत्री की बेटी को मिली जबकि प्रदेश के हजारों युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में जॉब ट्रेनी पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए नए नियम बनाए गए हैं। इस पॉलिसी के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले दो साल तक जॉब ट्रेनी के रूप में रखा जाएगा, जो इस दौरान तय मासिक राशि प्राप्त करेंगे, लेकिन उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.