नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग केध अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान की अध्यक्षता में आज जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा एवं विजय डोगरा, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा तथा आयोग के सदस्य सचिव विनय मोदी भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ने कहा कि जिला सिरमौर में यह आयोग की पहली समीक्षा बैठक है, जो अनुसूचित जाति समुदाय के लिए जिला में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उचित लाभ पात्र लाभार्थियों को पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को अनुसूचित जाति से संबंधित व्यक्तियों पर किसी भी प्रकार के शोषण पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आयोग के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व अन्य विभागाध्यक्षों का अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए किए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ईमानदारी से लागू करने को कहा। उन्होंने कहा कि हाल ही में मानसून के कारण अगर किसी अनुसूचित जाति के व्यक्ति के नुकसान के मामले का त्वरित निपटारा किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति के प्रति अत्यंत संवेदनशील है और उनके उत्थान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने जिला के अधिकारियों से प्रदेश सरकार के प्रयासों को पात्र अनुसूचित जाति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा ताकि सरकार की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा सके।
बैठक में अवगत करवाया गया कि जिले में अंतर्जातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक 122 मामले स्वीकृत किए गए है, जिस पर 62 लाख 75 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कंप्यूटर एप्लीकेशन एवं ेंउअंहतपल क्रियाकलापों में दक्षता योजना के अंतर्गत गत तीन वर्षों में 02 बैच को प्रशिक्षण प्रदान करवाया गया है। योजना के तहत डी.सी.ए. तथा पी.जी.डी.सी.ए. के निशुल्क प्रशिक्षण के साथ कौशल विकास भत्ता देने तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को छः माह के प्लेसमेंट का प्रावधान है, जिसके तहत वर्ष 2022 में अनुसूचित जाति के 297 प्रशिक्षणार्थी व वर्ष 2024 में अनुसूचित जाति के 442 प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
Breakng
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
- रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
- पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
- माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
Friday, June 5
