नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। सूचना के अनुसार, आरोपी बंटू पुत्र दलेल सिंह, गांव व डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, बांगरण बाईपास चौक के पास एक खाली प्लॉट में खड़ा था।
आरोपी पीले रंग की कमीज और सफेद पेंट पहने हुए था तथा उसके पास काले रंग का बैग था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से मार्का WE+ WECARE के कुल 25 कॉफी कलर के खुले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।