Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»करियर एकेडमी स्कूल नाहन के छात्र का चयन केरल कालेज में हुआ
    सिरमौर

    करियर एकेडमी स्कूल नाहन के छात्र का चयन केरल कालेज में हुआ

    By Himachal VartaJuly 26, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन 26 जुलाई (एसपी जैरथ):- करियर का एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन के छात्र त्रिजल ठाकुर, जिन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक इसी विद्यालय में अध्ययन किया, का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन केरल में हुआ है। 42 में से 21 सीटें केरल के लिए आरक्षित थीं और 21 पूरे भारत के छात्रों के लिए खुली थीं, जिनमें त्रिजल ने हिमाचल प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में स्थान प्राप्त किया।
    त्रिजल ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर  पर फुटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। चयन प्रक्रिया के दौरान उन्होंने लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और फुटबॉल ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य राजेश सोलंकी ने कहा, यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। त्रिजल की सफलता समर्पण, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है।
    करियर एकेडमी ने न केवल खेलों में बल्कि NEET और JEE जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट परिणाम देकर यह सिद्ध किया है कि यह विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चेयरमैन  एस.एस. राठी ने कहा, त्रिजल ने राज्य का नाम रोशन किया है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। निदेशिका मधुलिका राठी ने कहा,“यह सफलता सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। स्कूल हमेशा ऐसे होनहार छात्रों का समर्थन करता रहेगा।
    मनोज राठी ने कहा,त्रिजल की उपलब्धि यह दिखाती है कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार त्रिजल ठाकुर को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.