Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के समग्र कल्याण पर बल दे रही है
    सिरमौर

    हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के समग्र कल्याण पर बल दे रही है

    By Himachal VartaJuly 28, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के समग्र कल्याण पर बल दे रही है और राज्य में पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ और संरक्षित करने के विशेष प्रयास किए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में कल्याण पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला सिरमौर में आयुष विभाग के तहत चिकित्सा मोबाइल इकाई ( MMU   ) को संचालित किया जा रहा है। आयुष विभाग के तहत चिकित्सा मोबाइल इकाई वाहन का शुभारंभ दिसंबर, 2024 में हुआ था, जो विशेष रूप से जिले के ग्रामीण, दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए है। चिकित्सा मोबाइल इकाई आवश्यक दवाओं और प्रयोगशाला परीक्षणों के साथ पूरी तरह से सुसज्जित है, जिसमें आयुष चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट/कंपाउंडर, योग प्रशिक्षक और जागरूकता के लिए अन्य सामग्रियां भी हैं।
    जिला के विभिन्न भागों में लगभग 30  MMU   शिविर आयोजित किए गए हैं। विशेष रूप से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा मोबाइल इकाई शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिला सिरमौर में 1592 लोगों ने MMU   शिविरों का लाभ उठाया है, जिनमें 497 पुरुष, 756 महिलाएं और 339 बच्चे शामिल हैं।
    एमएमयू के माध्यम से प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाएं ओपीडी परामर्श, दवा वितरण, मूलभूत नैदानिक सेवाएं जैसे रक्तचाप, शुगर स्तर आदि हैं। इसके अतिरिक्त, जिले के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और पारंपरिक प्रथाओं को अपनाने के लिए तथा जागरूक करने के लिए, स्वास्थ्य जागरूकता और योग सत्र भी शिविर के दौरान आयोजित किए जाते हैं। जिला आयुष कार्यालय, सिरमौर द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शिविर में व्यक्तियों की जांच के पश्चात रोगियों की नियमित निगरानी और फीडबैक भी आयुष अधिकारियों द्वारा ली जाए।
    इसके अलावा, आयुष कार्यालय द्वारा दैनिक रोगी रिकॉर्ड, दवा उपयोग और सेवा वितरण डेटा भी बनाए रखा जा रहा है।
    जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग जिले के दूरदराज और वंचित क्षेत्रों में लोगों को पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को उनके घर-द्वार पर पहुंचाकर सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि  MMU     कैम्प जिले के लोगों के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो रहे हैं और जिला के अन्य  क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.