नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): – पुलिस थाना पुरूवाला की टीम नेशनल हाईवे 707 पर यातायात चेकिंग में तैनात थी, तभी सफेद-नीले रंग का कैरी बैग लिए एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गई और बैग नीचे गिरा दिया। तलाशी में बैग से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
महिला की पहचान रूपा देवी के रूप में हुई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।