Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आगामी 04 से 06 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- उपायुक्त
    सिरमौर

    आगामी 04 से 06 सितंबर तक सराहां में आयोजित होगा वामन द्वादशी मेला- उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्ध राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला के आयोजन को लेकर आज उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित हुई जिसमें विधायक पच्छाद रीना कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर भी उपस्थित रहे।
    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला आगामी 04 से 06 सितंबर 2025 तक सराहां में बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 04 सितंबर को वामन भगवान की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत वामन देव की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
    बैठक में मेले के दौरान शोभायात्रा, कानून व्यवस्था, विद्युत, पानी, यातायात, सफाई, अग्निशमन, चिकित्सा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दंगल, विभागीय प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने इन आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप समितियों के गठन करने के निर्देश दिए।
    उपमंडलाधिकारी पच्छाद डॉ0 प्रियंका चंद्रा ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए बताया कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी और विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी सदस्यों व स्थानीय लोगों से मेले को सफल बनाने में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।
    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आनंद परमार और नीलम शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, वामन देवता समिति के सदस्य, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.