Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गंगूराम मुसाफिर का समस्याओं के समाधान का पत्र हास्यास्पद : मेलाराम शर्मा
    सिरमौर

    गंगूराम मुसाफिर का समस्याओं के समाधान का पत्र हास्यास्पद : मेलाराम शर्मा

    By Himachal VartaJuly 30, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा  और  राजगढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए एसडीम राजगढ़ के माध्यम से सरकार को भेजे गए ज्ञापन को हास्यास्पद और क्षेत्र की जनता के साथ भद्दा मजाक बताया है ।   भाजपा नेताओं ने पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद चुनाव क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए एसडीम राजगढ़ से मिले प्रतिनिधि मंडल को क्षेत्र की जनता के साथ  छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली वारदात है जब पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री के पद पर रहने के बावजूद भी कोई नेता अपनी ही सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिलने की बजाय अपने क्षेत्र की समस्याओं के निवारण का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजने का नाटक कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि उचित होता कि कांग्रेसी नेता गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र की समस्या का निवारण करवाते परंतु एसडीएम को ज्ञापन देने के मामले से यह साफ हो गया है कि कांग्रेसी नेता केवल और केवल नाटक ही कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करवाना ही नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगूराम मुसाफिर को ऐसी क्या नौबत आ गई कि उन्हें अपनी ही पार्टी की सरकार के सत्तासीन होते हुए समस्याओं के निवारण के लिए एसडीम राजगढ़ के माध्यम से ज्ञापन भेजना पड़ रहा है। इससे यह साफ तौर पर जाहिर हो गया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व में मंत्री रहे गंगूराम मुसाफिर को मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों से मिलने का समय भी नहीं दिया जा रहा है और मजबूरन उन्हें क्षेत्र की समस्याओं के निवारण के लिए अपनी ही सरकार के लिए एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देना पड़ रहा है।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा झूठ और छलावे की राजनीति की है और आम जनता को फिर से ठगने का प्रयास किया जा रहा है।  भाजपा नेताओं ने कहा की क्षेत्र की पढ़ी-लिखी जनता अब कांग्रेसी नेताओं के नाटकीय झांसे में आने वाली नहीं है और गंगूराम मुसाफिर के लगभग 4 दशकों के दौरान उनकी छलावे और झूठ की राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं। उन्होंने कहा की सिरमौर जिला के विकास के प्रति राज्य सरकार के उदासीन रवैये से आम जनता ही नहीं अपितु कांग्रेसी नेता भी परेशान है और 2027 के चुनाव में सिरमौर की जनता पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेसी नेताओं और सुक्खू सरकार की झूठ की राजनीति का करारा जवाब देंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
    • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
    • एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.