Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा की गई सांकेतिक भूख हड़ताल
    सिरमौर

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नाहन इकाई द्वारा की गई सांकेतिक भूख हड़ताल

    By Himachal VartaAugust 1, 2025
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद   नाहन इकाई द्वारा छात्र हितों और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी के विरोध में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल का आयोजन स्थानीय कॉलेज परिसर में किया गया। वीरवार शाम करीब साढ़े 6 बजे प्रेस नोट के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को चेताया कि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    एबीवीपी ने मांग उठाई कि छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को प्रदेश सरकार बहाल करे,  राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को अतिशीघ्र सुव्यवस्थित रूप से लागू किया जाए, प्रदेश सरकार शिक्षण संस्थानों का राजनीतिक द्वेष से तालाबंदी करना बंद करे।
    उन्होंने मांग उठाई कि शिक्षण संस्थानों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए, शिक्षण संस्थानों में मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाया जाए, प्रदेश में खनन माफिया व नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई कर बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारा जाए, प्रदेश के विभिन्न विभागों में पड़े रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए, आपदा प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार उचित मुआवजा प्रदान करे, महाविद्यालय के मैदान को शीघ्र व्यवस्थित किया जाए, साइंस ब्लॉक की इमारत के नीचे शीघ्र डंगा लगाया जाए और कॉलेज परिसर मे Msc, M.com  B.ed की पढ़ाई मे होनी चाहिए।
    इस अवसर पर ABVP के रमन,विजय,शिवा जी,लकी,साहिल, और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भाग लिया और सरकार से मांगों पर त्वरित कार्यवाही की अपील की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    • रेणुकाजी झील में नहाने उतरा 21 वर्षीय युवक लापता, स्नानघाट पर मिले कपड़े और मोबाइल
    • पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई करने वाला फरहान गिरफ्तार
    • माँ शूलिनी मेला परम्परागत रूप से किया जाएगा आयोजित – डॉ. शांडिल
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.