नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सभागार में आयोजित हुई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबार कर्ताओं जिसमें दुकानदार, होटल, मिड-डे-मिल, डिपुओं, आंगनबाड़ी केन्द्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध ब्रेड व मिठाईयों के मासिक कानूनी सैंपल लेने के अलावा मोबाइल फूड टैस्टिंग वेन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र में सैंपल लेने व जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने हलवाइयों से पुराना तेल न उपयोग करने की अपील की।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. अतुल कायस्थ ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत 5516 लाइसेंस व पंजीकरण किए। उन्होंने बताया कि मिलावटी समान बेचने वालों 32 खाद्य कारोबारियों को वित्त वर्ष 2024-25 से अब तक 5 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन में लगभग 2500 सैंपल जाँचे गए तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 375 फूड सैंपल लिए गए हैं।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमिताभ जैन, उप अधीक्षक पुलिस रमा कान्त ठाकुर, उप निदेशक कृषि राजकुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेन्द्र चंद बाली, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, प्रेसिडेंट रोटरी क्लब, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिवक्ता अमित अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Breakng
- उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
- एम.सी. सदस्यों की भूमिका एवं जिम्मेदारी’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
Saturday, July 25
