Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के समर्थ गुप्ता ने सीआईएससीई रीजनल चेस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई
    सिरमौर

    ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के समर्थ गुप्ता ने सीआईएससीई रीजनल चेस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालीफाई

    By Himachal VartaAugust 4, 2025
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र समर्थ गुप्ता ने अमृतसर में आयोजित सीआईएससीई रीजनल चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित कर लिया है। यह टूर्नामेंट श्री गुरु हरकृष्ण सीकेडी स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न जोनों से आए 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    समर्थ गुप्ता ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया। यह उपलब्धि न केवल समर्थ के व्यक्तिगत सफर में एक अहम पड़ाव है, बल्कि स्कूल के उस विजन को भी दर्शाती है, जो अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्टता पर जोर देता है।

    स्कूल की अंडर-17 टीम ने भी टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। टीम के समन्वय और रणनीतिक सोच ने उन्हें प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    स्कूल के प्राचार्य रूबेन जॉन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “समर्थ और टीम ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है। हमारा स्कूल हर बच्चे की प्रतिभा को निखारने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    स्कूल परिवार ने समर्थ गुप्ता और पूरी अंडर-17 टीम को उनकी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा जताई है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी वे अपने खेल कौशल से सभी का दिल जीतेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
    • जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
    • प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.