नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत कटाह शीतला में आज भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर, द्वारा बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
श्रम कल्याण अधिकारी परितोष तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की गई, और उन्हें मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर में चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ० रजत गर्ग, डॉ० कामया गुप्ता, डॉ० सुनील, स्वास्थ्य शिक्षक कृष्ण राठौर, आशा वर्कर, एन०जी०ओ० के सदस्यों ने भाग लिया।
परितोष तोमर ने इस चिकित्सा शिविर के आयोजन में सहयोग देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर, डॉ० अमिताभ जैन, खंड चिकित्सा अधिकारी, धगेड़ा, डॉ० मोनिशा अग्रवाल तथा प्रधान ग्राम पंचायत कटाह शीतला, लक्ष्मी देवी, का आभार व्यक्त किया
Breakng
- जल जीवन मिशन के तहत ज़िला जल एवं स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
- जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की 28वीं बैठक आयोजित
- प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- एसआइआर के विरोध में नाहन में कांग्रेस का प्रदर्शन, डीसी दफ्तर के बाहर फूंका पुतला
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
Tuesday, September 29
